[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा डीएम व एसपी ने झंडोत्तोलन कार्यक्रम का किया रिहर्सल

डीएम व एसपी ने झंडोत्तोलन कार्यक्रम का किया रिहर्सल

0
डीएम व एसपी ने झंडोत्तोलन कार्यक्रम का किया रिहर्सल

प्रतिनिधि, मधेपुरा

स्वतंत्रता दिवस 2024 के आयोजन का पूर्वाभ्यास मंगलवार को बीएन मंडल आउटडोर स्टेडियम में डीएम विजय प्रकाश मीणा व एसपी संदीप के नेतृत्व में किया गया. स्वतंत्रता पर मुख्य कार्यक्रम स्थानीय बीएन मंडल आउटडोर स्टेडियम में होगा. स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 06:30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा. प्रातः 09ः00 बजे मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन होगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09ः40 बजे समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन, डीआरडीए में प्रातः 09:50 बजे, अनुमंडल कार्यालय 10ः05, जिला परिषद कार्यालय 10:25 व आरक्षी केंद्र, सिंहेश्वर में प्रातः 11:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा. पूर्वाभ्यास के क्रम में डीएम व एसपी ने बीएसएपी के जवान, डीएपी पुरुष, डीएपी महिला, गृह रक्षा वाहिनी के जवान, एनसीसी, गाइड कंपनी व स्काउट दल की प्रत्येक टुकड़ी का निरीक्षण किया. परेड के दौरान दूरी, लय व समन्वय बनाये रखने का निर्देश दिया गया. पूर्वाभ्यास में केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति भी दी गयी. स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विधि-व्यवस्था संधारण का संपूर्ण दायित्व एसडीओ व एसडीपीओ को दिया गया है. इसके साथ ही जिला मुख्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों तथा मुख्य समारोह स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन के बाद जिले के महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया जायेगा. स्वतंत्रता दिवस पर बीएन मंडल आउटडोर स्टेडियम में अपराह्न 03:00 बजे फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel