[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा शहर के सौंदर्यीकरण व पार्किंग की व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर सिविल सोसाइटी की बैठक

शहर के सौंदर्यीकरण व पार्किंग की व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर सिविल सोसाइटी की बैठक

0
शहर के सौंदर्यीकरण व पार्किंग की व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर सिविल सोसाइटी की बैठक

मधेपुरा. शहर के सौंदर्यीकरण, पार्किंग की व्यवस्था व वेंडिंग जोन बनें, विवि के नये कैंपस, मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में शुद्ध पेयजल की उचित व्यवस्था संबंधित अधिकारियों से मिलकर अनुरोध करने, कैंपस में सुरक्षा को लेकर सहायक थाना निर्माण करने, मेडिकल कॉलेज में पद की कमी, साधारण गंभीर मरीजों को रेफर किये जाने पर सिविल सोसाइटी की बैठक के दौरान चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ एसएन यादव ने की. बैठक में जिला व शहर के बेहतरी के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये. सर्वाधिक महत्वपूर्ण मेडिकल कॉलेज में पद की कमी व अन्य व्यवस्था पर चर्चा की गयी. चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि आगामी महीने में मधेपुरा आ रहे सीएम से इस मुद्दे पर मिला जायेगा. उन्हें मेडिकल कॉलेज की बदतर स्थिति से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की जायेगी. बैठक में सोसाइटी के निबंधन की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. वहीं मेडिकल कॉलेज के समस्या को लेकर सिविल सोसाइटी द्वारा विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह से मिलने के बाद उनके द्वारा विधान परिषद में भी मामला उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है. मेडिकल कॉलेज के सुधार को सिविल सोसाइटी ने सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है. अब तक कई जगह पत्राचार किया जा चुका है. हाल में आये विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी ज्ञापन सौंपा गया हैं. विश्वविद्यालय के नये परिसर, इंजीनियरिंग कॉलेज व मेडिकल कॉलेज एरिया में शुद्ध पेयजल की समस्या का मामला उठा. बताया गया कि महत्वपूर्ण एरिया होने के बावजूद भी पीएचईडी द्वारा शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है. मामले को लेकर सिविल सोसाइटी संबंधित विभाग के अधिकारियों व डीएम से मिलकर निदान की मांग करेगी. मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज व विवि के नए परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सहायक थाना के निर्माण की बात उठी. संबंधित अधिकारियों से इस मामले में पत्राचार करने का निर्णय लिया गया. रेल सेवा विस्तार को लेकर पूर्व की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार रेल मंत्री, सांसद, जीएम, डीआरएम को पत्र लिखकर मांग की जायेगी. वहीं सभी लोग ट्विटर के माध्यम से इन मांगों को रखेंगे. बैठक में संरक्षक डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ अशोक यादव, डॉ अरुण कुमार, डॉ नरेश कुमार, संयोजक मनीष सर्राफ, उपाध्यक्ष डॉ आरके पप्पू, विधि सलाहकार डॉ सत्यजीत यादव, सचिव राकेश रंजन, सदस्य रविंद्र यादव ( अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स) प्रमोद अग्रवाल (सचिव, चैंबर ऑफ कामर्स) चंद्रिका यादव, मुरारी सिंह व सागर यादव मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel