[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा नशा मुक्त में अभियान आमलोग करें सहयोग- डीआइजी

नशा मुक्त में अभियान आमलोग करें सहयोग- डीआइजी

0
नशा मुक्त में अभियान आमलोग करें सहयोग- डीआइजी

दो हजार लंबित कांडों का शीघ्र करें निष्पादन मधेपुरा. कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ कुमार आशीष ने गुरुवार को मधेपुरा पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न थानों और अंचलों में लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. पुलिस लाइन में आयोजित बैठक के दौरान डीआइजी ने सभी अंचल निरीक्षकों से लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली. समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी कि प्रक्षेत्र में लगभग दो हजार लंबित कांड ऐसे हैं, जिनका शीघ्र निष्पादन किया जा सकता है. इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कार्रवाई करने को कहा. इसके बाद डीआइजी ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों की चल रही परीक्षा का भी निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था एवं परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लेते हुए आवश्यक सुझाव दिये तथा गुणात्मक प्रशिक्षण पर बल दिया. नशा कारोबारियों की दें सूचना, नाम रखा जायेगा पूरी तरह गोपनीय मीडिया से बातचीत करते हुए डीआइजी ने कहा कि सूखे नशे के खिलाफ चलाया जा रहा नशा मुक्त कोसी अभियान लगातार सफल हो रहा है. कोसी प्रक्षेत्र के तीनों जिलों में पुलिस की इस विशेष कार्रवाई से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं. उन्होंने आमलोगों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की. डीआइजी ने कहा कि नशा कारोबार से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को दें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी. समाज और परिवार को विनाश से बचाएं युवा: डीआइजी डीआइजी ने जोर देकर कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे हर तरह के नशे से दूर रहें. नशा न सिर्फ किसी एक व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को विनाश की ओर ले जाता है. सभी के सामूहिक सहयोग से ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर समाज का निर्माण संभव है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel