[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भेदभाव-मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भेदभाव-मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

0
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भेदभाव-मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

गम्हरिया. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में शुक्रवार को स्पर्श (कुष्ठ रोग विरोधी दिवस) के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलाया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. मौके पर स्वास्थ्य अधिकारियों व चिकित्सकों ने कहा कि गांधी जी कुष्ठ रोगियों के प्रति करुणा और सेवा के प्रतीक थे. उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुये आज समाज को यह संदेश देना आवश्यक है कि कुष्ठ रोग कोई अभिशाप नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है. कार्यक्रम में बताया कि जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी व स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर कुष्ठ रोग की जांच व उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है. आशा को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान करें और उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करें. अधिकारियों ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल कुष्ठ रोग का उन्मूलन ही नहीं, बल्कि कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों को सम्मानजनक जीवन देना भी है. मौके पर चिकित्सक डॉ सुचिता शिवानी, डॉ सुरेश चौधरी, अनिल कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, सतीश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel