[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मधेपुरा में विश्व डेंगू दिवस पर सीएचसी कुमारखंड में चला जागरूकता अभियान, लोगों को दिये बचाव के टिप्स

मधेपुरा में विश्व डेंगू दिवस पर सीएचसी कुमारखंड में चला जागरूकता अभियान, लोगों को दिये बचाव के टिप्स

0
मधेपुरा में विश्व डेंगू दिवस पर सीएचसी कुमारखंड में चला जागरूकता अभियान, लोगों को दिये बचाव के टिप्स
Dengue Awareness Day

Dengue Awareness Day: मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में शनिवार को विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर डेंगू बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की.

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वरुण कुमार ने की. उन्होंने कहा कि डेंगू एक गंभीर मच्छर जनित बीमारी है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है. यह मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए घर और आसपास जलजमाव नहीं होने देना चाहिए.

कूलर और गमलों की सफाई पर दिया जोर

स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से नियमित रूप से कूलर, गमले, पुराने टायर और पानी जमा होने वाले बर्तनों की सफाई करने की अपील की. साथ ही मच्छरदानी का उपयोग करने और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने की सलाह भी दी गयी.

डेंगू के लक्षणों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने डेंगू के प्रमुख लक्षणों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द तथा त्वचा पर लाल चकत्ते डेंगू के सामान्य लक्षण हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गयी.

आशा कार्यकर्ताओं को गांवों में जागरूकता फैलाने का निर्देश

कार्यक्रम में डॉ. राजीव रंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, उपेंद्र कुमार अमर और जयंत कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. आशा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और साफ-सफाई के प्रति प्रेरित करने का निर्देश दिया गया.

स्वच्छता को लेकर लिया गया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने और डेंगू उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू के खतरे को देखते हुए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए कब तक मॉनसून की होगी एंट्री

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel