घैलाढ़, मधेपुरा.
प्रखंड के पिपराही मैदान में खेले जा रहे दीपक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पत्रकार रामानंद कुमार ने फीता काटकर किया. प्रखंड के पिपराही मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रामानंद कुमार ने फीता काटकर किया. उद्घाटन मैच खोजरी बनाम वासुदेवा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस दौरान रामानंद कुमार ने कहा कि खेल का आयोजन होने से न सिर्फ आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है.