[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा सिपाही भर्ती की परीक्षा को लेकर अपर समाहर्ता ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

सिपाही भर्ती की परीक्षा को लेकर अपर समाहर्ता ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

0
सिपाही भर्ती की परीक्षा को लेकर अपर समाहर्ता ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

निष्पक्ष, पारदर्शी व कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन तैयार मधेपुरा. जिला पदाधिकारी-सह-परीक्षा संयोजक के निर्देश के आलोक में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 (विज्ञापन संख्या-03/2025) के सफल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों व अन्य संबंधित अधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग प्रदान की गयी. ब्रीफिंग की अध्यक्षता अपर समाहर्ता ने की. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये सुरक्षा प्रबंधन, अभ्यर्थियों के प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाये रखने, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, वीक्षण कार्य, अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन तथा कदाचार रोकने के लिए अपनाये जाने वाले उपायों पर निर्देश दिये. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता व जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया. अपर समाहर्ता ने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता बनाये रखना प्राथमिकता है. परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने व अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सिपाही भर्ती की परीक्षा 14 व 17 जून 2026 को दो पालियों में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी. प्रथम पाली के अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय पूर्वाह्न 08:00 बजे तथा द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों के लिए अपराह्न 01:00 बजे निर्धारित किया गया है. प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:00 बजे तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel