[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा भाई ने भाई की चाकू मार किया हत्या

भाई ने भाई की चाकू मार किया हत्या

0
भाई ने भाई की चाकू मार किया हत्या

भैंस बेचने को लेकर हुई विवाद, भाई ने भाई की चाकू मार किया हत्या

फोटो-मधेपुरा-10- सदर अस्पताल विलाप करते परिजन.

प्रतिनिधि,मधेपुरा

जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर आठ आदर्श नगर में पारिवारिक विवाद में भाई ने भाई को चाकू मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर आठ आदर्श नगर के निवासी उमेश यादव के 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव की पारिवारिक विवाद में भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक उमेश यादव के पुत्र अखिलेश यादव के रूप में हुयी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया.

मृतक की मां अनिता देवी ने बताया कि उनके सौतेले बेटे रूपेश कुमार ने भैंस बेचने के विवाद में उनके बेटे अखिलेश कुमार को पेट में चाकू मार दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह में अखिलेश परिवार के सहमति से भैंस बेच रहे थे. इसी बात को लेकर सौतेले बेटे रूपेश ने अखिलेश के पेट में चाकू गोद दिया. आसपास के लोगों की मदद से जब तक उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसकी मौत चुकी थी.

बताया गया कि लगभग दो साल पूर्व ही अखिलेश की शादी हुई थी. उसे एक साल का बेटा है. जिसका आज जन्मदिन है. जन्मदिन मनाने को लेकर घर में तैयारी चल रही थी. अखिलेश ने कई रिश्तेदारों को भी फोन कर जन्मदिन पर बुलाया था, लेकिन जन्मदिन मनाने से पहले ही खुशी मातम में बदल गयी. इधर, मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची. सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार अपने दल-बल के साथ मामले की जांच में जुट गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिली है. युवक के पिता की गिरफ्तारी हुई है. दूसरे आरोपी को पुलिस खोज कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel