[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा 13 को मधेपुरा के नौ केंद्रों पर आयोजित होगी बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा

13 को मधेपुरा के नौ केंद्रों पर आयोजित होगी बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा

0
13 को मधेपुरा के नौ केंद्रों पर आयोजित होगी बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा

प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह व पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने 13 दिसंबर को होने वाली बीपीएससी परीक्षा को लेकर बैठक की. डीएम ने बताया कि जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाया गया है. किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाईटनर ईरेजर व ब्लैड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. कदाचार करते हुए पाए जाने की स्थिति में इस परीक्षा सहित आगामी पांच वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जायेगा..परीक्षा से संबंधित भ्रामक व सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा. केंद्राधीक्षक प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी -सह-प्रेक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में परीक्षा प्रारंभ होने के ढाई घंटे पूर्व एकल पाली के लिए 9ः30 बजे पूर्वाह्न से उम्मीदवारों की सघन फ्रिक्सिंग के साथ प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के फोटो व पहचान-पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अन्दर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. एकल पाली के लिए 11ः00 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. परीक्षा संचालन में संलग्न वीक्षकों तथा केंद्राधीक्षक को भी किसी भी परिस्थिति में परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी. डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार, कंट्रोल रूम व सभी परीक्षा कक्ष में उपस्थित व्यक्तियों की विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा व जैमर का अधिष्ठापन परीक्षा की निर्धारित तिथि से कम से कम एक दिन पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही इस कार्य की प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. उक्त परीक्षा के अवसर पर संभावित आकस्मिक विधि-व्यवस्था, कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को नियंत्रित करने के उद्येश्य से समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या-06476-222220) की स्थापना की गयी है. मौके पर उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार आनंद, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सैयद अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी मधेपुरा संतोष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel