[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा बीएनएमयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पांच जून तक समर्थ पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन

बीएनएमयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पांच जून तक समर्थ पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन

0
बीएनएमयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पांच जून तक समर्थ पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष कार्यालय द्वारा ज्ञापांक जारी निर्देश के अनुसार, योग्य छात्र-छात्राएं 22 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि पांच जून 2026 निर्धारित की गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अधिसूचना की प्रतिलिपि सभी प्रधानाचार्यों, अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों, परीक्षा नियंत्रक, नोडल पदाधिकारियों सहित कुलपति के निजी सहायक और कुलसचिव कार्यालय को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ भेज दी है.

समर्थ पोर्टल से होगा आवेदन, 150 रुपये है शुल्क

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, नामांकन के लिए छात्रों को आधिकारिक लिंक https://bnmuadm.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. सभी कोटि के छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये तय किया गया है, जिसका भुगतान यूपीआई या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा. नामांकन के लिए आवेदक के पास एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है. इसके साथ ही निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी (अधिकतम 500 KB) तैयार रखनी होगी. अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर, मैट्रिक और इंटर का अंकपत्र व मूल प्रमाण-पत्र (एक ही पीडीएफ में), जाति, आय, दिव्यांगता, ईडब्ल्यूएस या अन्य आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो).

प्राथमिकता के आधार पर सात कॉलेजों का करना होगा चयन

छात्रों को आवेदन करते समय अपनी पसंद के आधार पर सात महाविद्यालयों का चयन करना होगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म भरते समय लिंग और कैटेगरी का चयन बेहद सावधानी से करें, क्योंकि एक बार प्रोफाइल लॉक या सबमिट होने के बाद उसमें कोई सुधार संभव नहीं होगा.

मेधा सूची में नाम आने पर नामांकन है जरूरी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि मेधा सूची में चयन और कॉलेज आवंटन के बाद यदि कोई छात्र किसी भी कारणवश नामांकन नहीं लेता है, तो उसे अगली मेधा सूची में स्थान नहीं दिया जायेगा. इसलिए सूची में नाम आते ही नामांकन सुनिश्चित करना होगा. खास बात यह है कि नामांकन की प्रक्रिया रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगी. अध्यक्ष छात्र कल्याण ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी कर ली गयी है. एक जुलाई से हर हाल में नया सत्र शुरू कर दिया जायेगा. आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं. किसी भी अन्य विशेष जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel