[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता में बीएनएमयू ने रचा इतिहास

ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता में बीएनएमयू ने रचा इतिहास

0
ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता में बीएनएमयू ने रचा इतिहास

मधेपुरा. ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एसोसिएशन द्वारा सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी कोलकाता में आठ जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित 38वें ईस्ट जोन युवा महोत्सव 2024-25 में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की टीम ने इतिहास रच दिया. ईस्ट जोन की 47 विश्वविद्यालयों के बीच आयोजित प्रतियोगता में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की टीम को भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, भारतीय समूह लोकगीत प्रतियोगिता में चौथा स्थान एवं हारमोनियम प्रतियोगिता में पांचवां स्थान मिला है.

नोएडा में आयोजित होगा ऑल इंडिया युवा उत्सव प्रतियोगिता

ईस्ट जोन प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाली टीम ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर जाती है. इसी आधार पर अब भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के सभी 10 विजेता प्रतिभागी ऑल इंडिया युवा उत्सव प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. ऑल इंडिया युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन तीन मार्च से सात मार्च तक नोएडा में आयोजित होगा.

पहली बार बीएनएमयू टीम, ऑल इंडिया प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

टीम की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुये बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा ने कहा कि हमारे कार्यकाल में खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधि पर विशेष जोर दिया जा रहा है. अब यह प्रयास रंग ला रहा है. उन्होंने कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के 33 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पहली बार ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को कोई पदक हासिल हुआ है. साथ ही पहली बार भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की टीम को ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेने की दावेदार हो गयी है.

भाषण प्रतियोगिता में बीएनएमयू की पूजा को मिला तृतीय स्थान

जानकारी देते हुए क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डा अबुल फज़ल एवं क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त सचिव डा जैनेंद्र कुमार ने बताया कि साहित्यिक प्रतियोगिता के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की पूजा कुमारी को तृतीय स्थान, भारतीय समूह लोकगीत प्रतियोगिता में स्मृति सिंह, राजलक्ष्मी, सुप्रिया कुमारी, गणेश सुतिहार, रंजन कुमार एवं सीमा कुमारी के ग्रुप को चौथा स्थान एवं शास्त्रीय एकल वादन के अंतर्गत हारमोनियम वादन प्रतियोगिता में गणेश सुतिहार को पांचवां स्थान मिला. इस टीम में संगत कलाकार की भूमिका श्रेया कुमारी, आशीष कुमार राम एवं मन्नू कुमार ने निभाई.

टीम के मैनेजर व ऑफिसियल को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन समारोह में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय टीम के मैनेजर एवं ऑफिसियल प्रो गौतम कुमार सिंह, प्रो भारती कुमारी, अमित कुमार एवं अमरेंद्र कुमार मिश्रा को भी सम्मानित किया गया. साथ ही शानदार प्रदर्शन के लिए भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा के लिए भी एक स्मृति चिह्न समर्पित किया गया. बिहार से इस प्रतियोगिता में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अलावा दो अन्य टीमों बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने भाग लिया था.

पूजा की हो सकती है शुल्क माफ, कर सकती है तृतीय श्रेणी की नौकरी

मालूम हो कि सत्र 2024-25 में ही इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के दौरान बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा ने घोषणा की थी कि जो भी छात्र-छात्राएं अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कोई भी पदक हासिल करेगा, उसकी पूरी शुल्क माफ कर दी जायेगी और उसको विश्वविद्यालय में तृतीय श्रेणी की नौकरी भी दी जायेगी. पूजा कुमारी इस अहर्ता को हासिल करने वाली पहली छात्रा बन गयी है. टीम के प्रदर्शन पर बीएनएमयू कुलसचिव प्रो डा बिपिन कुमार राय, अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो डा अशोक कुमार सिंह, कुलानुशासक डा विमल सागर, वित्त पदाधिकारी डा सुरेश कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डा शंकर कुमार मिश्रा ने भी हर्ष जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel