[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा बिहार में मेला देखकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, एक लापता, रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी कार

बिहार में मेला देखकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, एक लापता, रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी कार

0
बिहार में मेला देखकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, एक लापता, रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी कार
नदी से निकाली गई कार

Bihar News: शुक्रवार को मधेपुरा जिले में रामनवमी को लेकर जश्न मनाया गया. लेकिन इसी जश्न के बीच तीन दोस्तों की मौत की खबर है. हादसे में एक दोस्त लापता भी है. घटना जिले के अरार थाना इलाके में शुक्रवार की रात हुई. लापता दोस्त की खोजबीन की जा रही है. कार को भी नदी से निकाल लिया गया है.

शुक्रवार की रात कैसे हुई पूरी घटना?

पूरी घटना के बारे में बताया गया कि रामनवमी को लेकर ग्वालपाड़ा में दीनाभद्री मेला लगा हुआ था. इस मेले को देखने के लिए चार दोस्त कार से रात लगभग 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे. इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे के आस-पास चारों दोस्त मधेपुरा लौट रहे थे. तभी कार अनियंत्रित हो गई और अरार पुल पर रेलिंग को तोड़कर नदी में गिर गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. कड़ी मशक्कत के बाद तीनों दोस्तों के शव को नदी से निकाला गया. लेकिन चौथा दोस्त अभी भी लापता है. उसकी तलाश अभी भी की जा रही है. नदी में पानी ज्यादा होने की वजह से चौथे दोस्त को खोजने में काफी परेशानी आने की बात कही जा रही है.

तीनों मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में तीनों मृत दोस्तों की पहचान कर ली गई है. मृतकों में मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी स्व. विमल यादव के बेटे घनश्याम कुमार (28 साल), सहरसा के बसनही थाना इलाके के मोकमा निवासी मनोज कुमार के बेटे अंकित कुमार (27 साल) और सहरसा जिला के सौरबाजार के निवासी प्रमोद यादव के बेटे बसंत कुमार शामिल है. जबकि चौथा दोस्त जो लापता है, उसकी पहचान सदर थाना इलाके के वार्ड नं- 14 जयपालट्टी सागर कुमार के रूप में हुई है.

Also Read: ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार’, JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर, निशांत कुमार को बताया अगला मुख्यमंत्री

Previous article साड़ी के साथ पेयर करें इन ब्लाउज का कॉम्बिनेशन, दिखेंगी सुंदर
Next article उपराष्ट्रपति ने उलिहातू में बिरसा मुंडा के वंशजों से की मुलाकात, आईआईएम रांची के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel