[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा ससुराल पहुंचने से पहले अर्थी में बदल गयी डोली, सदमे में परिवार

ससुराल पहुंचने से पहले अर्थी में बदल गयी डोली, सदमे में परिवार

0
ससुराल पहुंचने से पहले अर्थी में बदल गयी डोली, सदमे में परिवार

हंसराज की सबसे छोटी बेटी थी रूपा, कुछ दिन पूर्व मां चल बसी थी- – गांव में मातम का माहौल, सभी दे रहे है सांत्वना- – घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं हंसराज मंडल- ग्वालपाड़ा, मधेपुरा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के पीरनगर ललिया वार्ड नंबर चार निवासी हंसराज मंडल की छोटी बेटी रूपा की मौत जंदाहा थाना क्षेत्र के महिसौर के पास हुई सड़क हादसे में हो गयी. घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया. कल तक हंसराज के खुशियों में शामिल लोग अब सांत्वना देने पहुंच रहे है. मृतका के पिता हंसराज मंडल ने बताया कि बेटी की शादी बिदुपुर में तय हुई थी, हंसराज मंडल को चार लड़की है. रूपा सबसे छोटी थी. रूपा की बड़ी बहन की शादी मुशहरी टोला शांतिनगर तेतरी निवासी सरुप मंडल के साथ पूर्व हुई है. रूपा की मां की मृत्यु कुछ दिन पूर्व ही हो गई थी. जिससे रूपा अपने पिता हंसराज मंडल एवं दो छोटे भाई के साथ ललिया में रहती थी. इधर रूपा की बहन कविता देवी रूपा की शादी दीनानाथ के साथ तय कर लगभग एक सप्ताह पहले रूपा को अपने पास ले कर चली गई. जहां सोमवार को रूपा की शादी दीनानाथ के साथ भागलपुर जिले के तेतरी दुर्गा मंदिर में संपन्न होने के बाद ससुराल से पंद्रह किमी पहले सड़क दुर्घटना में रूपा सहित चार लोग हादसा के शिकार हो गये. वही रूपा के पति दीनानाथ जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. जिनका इलाज चल रहा. – गरीबी में जीवन बसर कर रहे हंसराज- हंसराज मंडल मूलतः उदा किशुनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी है. हंसराज मंडल के दादा पीरनगर पंचायत के छोटी ललिया वार्ड नंबर चार में आ कर बस गये. हंसराज दो भाई है. बड़ा हंसराज मंडल छोटा हकीम मंडल. हकीम घर से बाहर है. हंसराज की आर्थिक हालत बहुत ही कमजोर है. मात्र दो से ढाई कठ्ठा जमीन है. जिसमे छोटा छोटा दो टीना का टूटा हुआ घर है. माल मवेशी पाल कर किसी प्रकार गुजारा करता है. आवास योजना स्वीकृत है, लेकिन घर नहीं बना है. घर पर हंसराज और एक बारह वर्षीय लड़का मौजूद है. जो जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर जाने को बेबस दिख रहे है. ग्रामीण युवक हंसराज मंडल के घर पहुंच सांत्वना देने में लगे हुए हैं. – जोरदार टक्कर में चार की मौत- ट्रक और स्विफ्ट कार में भीषण टक्कर हो गई. जिसमें कार पर सवार सात लोग में से चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और तीन लोग घायल है. दुल्हन रूपा की भी मौत हो चुकी है. यह लोग नवगछिया में मंदिर से शादी कराकर अपने घर बिदुपुर लौट रहे थे. बिदुपुर से 15 किलोमीटर पहले घटना हुआ. दुल्हन शादी के जोड़े में थी और ससुराल पहुचने से पहले अर्थी में बदल गई. कार में सवार दुल्हन समेत बबिता देवी उम्र 38 पति का नाम क्रांति कुमार, सोनाक्षी कुमार उम्र 8 वर्ष, मोना देवी उम्र 45 वर्ष जिनकी मौत हो चुकी है. घायल में दूल्हा दीनानाथ समेत तीन लोग घायल है जो पीएमसीएच में इलाजरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel