शंकरपुर
प्रखंड सभागार भवन में बाल विकास परियोजना कार्यालय के अंतर्गत सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं, कर्मियों व आंगनबाड़ी सेविकाओं की महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्वाति कुमारी ने की. बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर एप पर कार्यों की प्रगति के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी व सेविकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की वर्तमान स्थिति की बारीकी से जांच की गयी. सीडीपीओ स्वाति कुमारी ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आंगनबाड़ी सेविकाओं की मुख्य जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी सेविकाओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर योग्य लाभार्थियों की पहचान करें. पात्र लोगों से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर उन्हें समय पर कार्यालय में जमा कराये, ताकि किसी भी जरूरतमंद को लाभ से वंचित न रहना पड़े.