[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित

बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित

0
बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित

सिंहेश्वर.

बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ऑडिटोरियम में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस विषय पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. इसका आयोजन ब्रह्माकुमारीज एजुकेशन विंग तथा नशा मुक्त भारत अभियान के सहयोग से किया गया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

कार्यक्रम के मेंटल हेल्थ अवेयरनेस नोडल अधिकारी प्रो आशीष कुमार सुमन ने कहा कि आज के तेजी से बदलते दौर में मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना आवश्यक हो गया है. उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के दबाव, प्रतिस्पर्धा और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाये रखने के लिए सकारात्मक सोच, अनुशासन व आत्म-नियंत्रण अपनाने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि नियमित योग, ध्यान व संतुलित दिनचर्या अपनाने से मानसिक तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बीके ऋचा और बीके धर्मेंद्र ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में बढ़ते तनाव, चिंता व अवसाद जैसी समस्याओं से निपटने के लिए आत्म-जागरूकता व सकारात्मक दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने राजयोग मेडिटेशन की विधि के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि नियमित ध्यान से मन को शांति मिलती है तथा आत्मविश्वास व एकाग्रता में वृद्धि होती है. मुख्य वक्ताओं ने यह भी बताया कि मोबाइल व सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए समय का सही प्रबंधन करना जरूरी है. उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने, सकारात्मक विचार अपनाने व स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. साथ ही उन्होंने यह संदेश दिया कि यदि जीवन में किसी प्रकार का तनाव या समस्या महसूस हो तो उसे अपने परिवार, मित्रों या शिक्षकों से साझा करना चाहिये. कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारीज-एजुकेशन विंग द्वारा किया गया. अंत में सभी उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का संकल्प दिलाया गया. कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel