[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मार्गदर्शन व उत्प्रेरण केंद्र में नामांकन के लिए जमा हो रहे आवेदन

मार्गदर्शन व उत्प्रेरण केंद्र में नामांकन के लिए जमा हो रहे आवेदन

0
मार्गदर्शन व उत्प्रेरण केंद्र में नामांकन के लिए जमा हो रहे आवेदन

प्रतिनिधि, मधेपुरा मुख्यमंत्री व्यवसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन व उत्प्रेरण केंद्र में नामांकन के लिए आवेदन पत्र जमा लिया जा रहा है. जिला कल्याण पदाधिकारी रामकृपाल प्रसाद ने बताया कि इस केंद्र की शुरुआत बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग व अतिपिछड़ा वर्ग वित्त व विकास निगम पटना द्वारा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति में पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से की गयी है. इसमें छात्र-छात्राओं को इनइटी, जीएटीइ, जेआरएफ, पीएचडी आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयनित होने के लिए परीक्षा पूर्व नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था है. फिलहाल जुलाई सत्र के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. आवेदन पत्र निगम की वेबसाइट से डाउनलोड भी किया जा सकता है. छात्र-छात्राएं स्वयं आकर जमा कर सकते हैं आवेदन बीएनएमयू के कुलानुशासक सह प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक डाॅ विश्वनाथ विवेका ने बताया कि मार्गदर्शन केंद्र भी प्रशिक्षण केंद्र के साथ ही बीएनएमयू के प्रशासनिक परिसर अवस्थित पुराने स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में चल रहा है. छात्र-छात्राएं यहां स्वयं आकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं अथवा निबंधित डाक से भी आवेदन भेज सकते हैं, जिसका पता निदेशक, मुख्यमंत्री व्यावसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन व उत्प्रेरण केंद्र, प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय, पुराना हिंदी विभाग, प्रशासनिक परिसर (ओल्ड कैंपस), भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालूनगर मधेपुरा-852113 (बिहार) है. 60-60 छात्र-छात्राओं का दो बैच कराया जायेगा संचालित असिस्टेंट प्रो डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि केंद्र में 60-60 छात्र-छात्राओं का दो बैच संचालित होगा. प्रशिक्षण अवधि छह माह की होगी. इसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रत्येक बैच के लिए उपलब्ध सीटों यानी 60 सीट में से 40 प्रतिशत यानी 24 सीट पिछड़ा वर्ग तथा 60 प्रतिशत यानी 36 सीट अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए अनुमान्य होगा. अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की अनुपलब्धता की स्थिति में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं व पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की अनुपलब्धता की स्थिति में अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जायेगा. दोनों कोटियों में छात्राओं के लिए 33 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमान्य है. तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिये आय डाॅ सुधांशु ने बताया कि केंद्र में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं का चयन संबंधित परीक्षाओं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप विषय के बहु-विकल्पीय लिखित परीक्षा या काउंसिलिंग के माध्यम से चयन किया जायेगा. छात्र-छात्राओं की आयु सीमा व न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता संबंधित कोर्स के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता के अनुरूप होनी चाहिये. छात्र-छात्रा व उनके अभिभावक की कुल वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel