असामाजिक तत्वों ने मक्के की फसल को किया बर्बाद

असामाजिक तत्वों ने मक्के की फसल को किया बर्बाद

By Kumar Ashish | February 13, 2026 7:06 PM

ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र के सुखासन पंचायत के महाराजगंज निवासी पंकज साह के खेत में लगी मक्के की फसल को गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने बर्बाद कर दिया. पीड़ित किसान पंकज साह ने बताया कि दैनिक मजदूरी कर खेत भरना लेकर फसल लगाया था. पौधा बाली देने के लिए तैयार थी. गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने लगभग पांच कट्ठा खेत में लगी मक्के की फसल को काटकर गिरा दिया. जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि अरुण शर्मा पहुंचे. पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया.