मारपीट मामले में एक गिरफ्तार
थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा टोला में मारपीट मामले में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया
By Kumar Ashish |
May 21, 2026 5:49 PM
सिंहेश्वर
. थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा टोला में मारपीट मामले में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत घायल कारी कामत के पुत्र आकाश कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि गौरीपुर पंडा टोला वार्ड 14 निवासी महादेव कुमार अपनी मां रेखा देवी के साथ मारपीट कर रहा था. रेखा देवी के साथ मारपीट होता देख जब मेरे पिताजी कारी कामत उसे बचाने गए तो महादेव कुमार जान मारने के नियत से लोहे के रॉड से मेरे पिताजी कारी कामत को सर पर मारकर सर फोड़ दिया. मेरे पिताजी बेहोश होकर वहीं गिर गये. हमलोग महादेव कुमार को काफी मसक्कत के बाद काबू किये. पकड़- धकड़ में महादेव कुमार एवं अन्य कई व्यक्तियों को चोट लगा है. पिताजी कारी कामत व बड़ी मां रेखा देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंहेश्वर में कराये है. वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उक्त युवक को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 3:22 PM
July 6, 2026 4:06 AM
July 6, 2026 9:32 AM
July 5, 2026 3:52 PM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 11:34 AM
July 5, 2026 10:54 AM
July 4, 2026 12:33 PM
