[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

0
भीषण सड़क हादसे में  युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा पूर्णिया मार्ग पर राजपुर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. पूर्णियां की और से मधेपुरा की और आने के क्रम में एक मोटरसाइकिल को सामने से आ रही. तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी. इस हादसे में अरार थाना क्षेत्र के डेफरा (वार्ड-10) निवासी 23 वर्षीय सौरभ कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर पूर्णियां से मधेपुरा की ओर जा रहा था. जैसे ही वे राजपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे एक लड़का एवं एक लड़की छिटककर दूर जा गिरे. जबकि सौरभ सड़क के बीचों-बीच गिर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार सौरभ को रौंदते हुए तेजी से फरार हो गई. सौरभ की मौत की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के पिता तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बेटे का शव देख वे सुध-बुध खो बैठे. बताया जा रहा है कि सौरभ की मां का निधन पहले ही हो चुका है. वह दो भाइयों में बड़ा था और घर की बड़ी उम्मीद था. सौरभ का छोटा भाई सुशांत कुमार वर्तमान में इंटर की परीक्षा दे रहा है. परिजनों ने निर्णय लिया है कि सुशांत के परीक्षा देकर घर लौटने के बाद, मंगलवार को सौरभ का अंतिम संस्कार किया जाएगा. छोटा भाई ही अपने बड़े भाई को मुखाग्नि देगा. इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel