जयंती पर अभाविप ने कॉपी, कलम व पुस्तकों का किया वितरण

जयंती पर अभाविप ने कॉपी, कलम व पुस्तकों का किया वितरण

By Kumar Ashish | April 14, 2026 7:22 PM

मधेपुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी. मौके पर साहुगढ़ स्थित सेवा बस्ती में बच्चों के बीच कॉपी, कलम व पुस्तकों का वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया मौके पर केंद्रीय कार्य समिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, मेघा मिश्रा, अंशु कुमार , गौतम कुमार आदि उपस्थित थे.