[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा हंसी मंडल परीक्षा केंद्र से एक फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

हंसी मंडल परीक्षा केंद्र से एक फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

0
हंसी मंडल परीक्षा केंद्र से एक फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज. अनुमंडल क्षेत्र के सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा शुक्रवार को चौथे दिन शांतिपूर्ण हुई. चौथे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 260 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में एचएम काॅलेज बिहारीगंज परीक्षा केंद्र पर कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है. अर्थदंड वसूली के बाद निष्कासित परीक्षार्थी को छोड़ दिया गया. वही बिहारीगंज स्थित हंसी मंडल परीक्षा केंद्र पर जांच के क्रम में एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया. एसडीएम निरीक्षण के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचे थे. जांच के दौरान एक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र की फेस पहचान में संदेह उत्पन्न हुआ. जब पूछताछ की गयी, तो उसने स्वीकार किया कि वह दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था. एसडीएम ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर फर्जी परीक्षार्थी दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा है. इसी सूचना के आधार पर सभी कमरों में प्रवेश कर एक-एक परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच की गयी. जांच के दौरान सिंहेश्वर निवासी एक युवक को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वही एसडीएम पंकज घोष और एसडीपीओ अविनाश कुमार समय समय पर सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे. इस दौरान अधिकारी केंद्र पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे. एसडीएम ने बताया कि सभी केंद्रों से शांतिपूर्ण परीक्षा हुई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel