एक शराबी गिरफ्तार
एक शराबी गिरफ्तार
By Prabhat Khabar News Desk |
November 12, 2024 8:46 PM
ग्वालपाड़ा. ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के तिरासी निवासी ललन चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि तिरासी निवासी ललन चौधरी शराब पीकर हल्ला कर रहा था. संध्या गश्ती में घूम रहे थे कि एसआई मणिकांत झा की नजर ललन चौधरी पर पड़ी, वह भागने का प्रयास करने लगा. जिसे सहयोगी पुलिस बल की सहायता से हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए गए व्यक्ति का चिकित्सकीय जांच करायी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति के विरुद्ध सक्षम धारा में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 3:22 PM
July 6, 2026 4:06 AM
July 6, 2026 9:32 AM
July 5, 2026 3:52 PM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 11:34 AM
July 5, 2026 10:54 AM
July 4, 2026 12:33 PM
