[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव, अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल में गूंजी किलकारी

ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव, अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल में गूंजी किलकारी

0
ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव, अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल में गूंजी किलकारी

अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल में ऑपरेशन से शिशु का जन्म उदाकिशुनगंज . अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल उदाकिशुनगंज में गुरुवार को चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन के माध्यम से एक स्वस्थ शिशु का जन्म कराया. शिशु और उसकी मां दोनों स्वस्थ है. जानकारी के अनुसार प्रसूता को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के दौरान सामान्य प्रसव संभव नहीं होने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया. अनुमंडलीय उपाध्यक्ष डॉ पीपी राजन के नेतृत्व व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रीति कुमारी, डॉ स्मृति कुमारी, अनिल कुमार, जीएनएम दीनदयाल, अर्चना कुमारी, मौसमी कुमारी व अस्पताल के स्टाफ नर्स आदि की टीम ने ऑपरेशन द्वारा एक महिला का प्रसव कराया. ज्ञात हो कि अब सिजेरियन ऑपरेशन के शुरू होने से अनुमंडल क्षेत्र के गरीब, लाचार महिला मरीजों को प्रसव कराने में अब परेशानी नहीं होगी, जहां प्राइवेट अस्पताल में मोटी रकम लेने का झंझट खत्म हो गया. उपाधीक्षक पीपी राजन ने बताया कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वार्ता कर तुरंत महिला को वार्ड में एडमिट कराया. स्वास्थ्य कर्मियों की सूझबूझ से बाल रोग विशेषज्ञ की सहायता से ऑपरेशन किया. उन्होंने बताया कि महिला व उसका बच्चा स्वस्थ है. वही परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल की व्यवस्था और डॉक्टरों की सराहना की. मौके पर डॉ प्रेम प्रकाश राजन, जीएनएम दीनदयाल जी, डॉ वेद प्रकाश,जीएनएम अर्चना कुमारी,मो शाहनवाज अंसारी आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel