[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा जनसेवा से ही बेहतर समाज का हो सकता है निर्माण: जिला जज

जनसेवा से ही बेहतर समाज का हो सकता है निर्माण: जिला जज

0
जनसेवा से ही बेहतर समाज का हो सकता है निर्माण: जिला जज

मधेपुरा.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधान जिला जज बलराम दूबे, डीएम अभिषेक कुमार एवं एसपी संदीप सिंह ने किया. शिविर में चिकित्सकों ने 500 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांचकर उन्हें परामर्श दिया. आवश्यकता के अनुसार मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी गयी. प्रधान जिला जज बलराम दूबे ने कहा कि परिवार के बाद समाजसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है. समाजसेवा के माध्यम से ही देश का विकास होगा. उन्होंने चिकित्सकों से आह्वान किया कि गरीब लोगों का निशुल्क इलाज कर समाज निर्माण में अपने ज्ञान व अनुभव से सहयोग करें. शिविर में करीब 500 लोगों का इलाज किया गया. शिविर में लायंस क्लब से जुड़े चिकित्सक व अधिकारी भी शामिल रहे.

परिवार के बाद समाज है सबसे महत्वपूर्ण कड़ी: डीएम

डीएम अभिषेक रंजन ने कहा कि समाज स्वस्थ और मजबूत होगा तब, राज्य सबल होगा और जब राज्य स्वस्थ और सबल होगा, तब देश स्वस्थ और सबल होगा. उन्हें कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में आमलोगों की सहभागिता अत्यंत जरूरी है. उन्होंने भी चिकित्सकों से समाज निर्माण में सहयोग की अपील की.

एसपी डॉ संदीप सिंह ने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर के सहारे समाज के गरीब लोगों का भला हो सकता है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह जज पूजा कुमारी साह ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार समय-समय पर आम लोगों के हित के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. उन्होंने कहा कि समाज को ऊपर उठाने के लिए जन सहभागिता जरूरी है. शिविर में मधेपुरा सदर अस्पताल, क्रिश्चियन हॉस्पिटल, प्राइवेट चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. मौके पर लायंस क्लब के सचिव आलोक कुमार मंडल, मनीष सर्राफ, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ आरके पप्पू, डॉ संजय कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ संतोष प्रकाश, डाॅ यश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव, डॉ मनोरंजन कुमार, राजकुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel