[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन दिखी सख्ती, 708 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन दिखी सख्ती, 708 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

0
मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन दिखी सख्ती, 708 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मधेपुरा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को जिले के सभी 44 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्वक हुई. प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार प्रथम पाली में 14,130 परीक्षार्थी आवंटित थे. इनमें से 13,792 उपस्थित हुये, जबकि 338 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 13,937 परीक्षार्थी आवंटित थे, इनमें से 13,567 ने परीक्षा दी. 370 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए. दोनों पालियों को मिलाकर 708 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक चली. निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी. केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानों पर नजर रखी गयी. परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान कदाचारमुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए लगातार निरीक्षण जारी रहेगा. दूसरे दिन की परीक्षा भी शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न होने पर अधिकारियों ने संतोष जताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel