[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा शिविर में 48 दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

शिविर में 48 दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

0
शिविर में 48 दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

उदाकिशुनगंज पीएचसी में दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित उदाकिशुनगंज. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदाकिशुनगंज में शनिवार को दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अंकित सौरभ के नेतृत्व में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों के शरीर का परीक्षण किया गया. शिविर में 48 दिव्यांगजनों का पंजीकरण हुआ, जिसमें नौ लोगों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र दिया गया. अन्य पंजीकृत लोगों को विशेषज्ञ के अभाव में प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया. वही बताया गया कि शेष बचे लोगों को सदर अस्पताल जाना पड़ेगा. वहां विशेषज्ञ के परीक्षण के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा. ज्ञात हो कि चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अंकित सौरभ की अध्यक्षता में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 48 लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन किया गया. इस कार्यक्रम में जिला से आए हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ मनोज कुमार ने परीक्षण कर नौ लोगों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र दिया गया. वही आखं, नाक व अन्य तरह से दिव्यांग का विशेषज्ञ के अभाव में परीक्षण नहीं हो पाया. ऐसे दिव्यांग जनों का सदर अस्पताल मधेपुरा में विशेषज्ञ परीक्षण करेंगे. उसके बाद प्रमाण पत्र मिलेगा. मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग के प्रमाणपत्र के आधार पर ही दिव्यांगता का लाभ लोगों को मिलता है. इसके लिए समय समय पर विभाग द्वारा शिविर लगाया जाता है. मौके पर नोडल पदाधिकारी डाॅ गौतम प्रकाश, बीएचएम संजीव वर्मा व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel