[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के LPG कंज्यूमर्स के लिए e-KYC जरूरी, नहीं तो रुकेगी सब्सिडी, जानिए कब तक है आखिरी मौका

बिहार के LPG कंज्यूमर्स के लिए e-KYC जरूरी, नहीं तो रुकेगी सब्सिडी, जानिए कब तक है आखिरी मौका

0
बिहार के LPG कंज्यूमर्स के लिए e-KYC जरूरी, नहीं तो रुकेगी सब्सिडी, जानिए कब तक है आखिरी मौका
एलपीजी सिलेंडर

LPG Cylinder E-Kyc: बिहार के लाखों LPG कंज्यूमर्स भारी परेशानी पड़ सकते हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने स्पष्ट किया है कि समय पर ई-केवाइसी नहीं कराने वाले कंज्यूमर्स की गैस सब्सिडी बंद हो सकती है. कंपनी ने सभी कंज्यूमर्स से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है.

जानकारी के मुताबिक, अंतिम मौका जून महीने तक का दिया गया है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक (एलपीजी) ने बताया कि तीनों सार्वजनिक तेल कंपनियों के बिहार में अब तक करीब 65 प्रतिशत एलपीजी कंज्यूमर्स ने ही ई-केवाईसी कराया है.

इस वजह से ई-केवाईसी को किया गया अनिवार्य

महाप्रबंधक ने कहा कि सरकार की ओर से एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन कंज्यूमर्स ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और गैस उपभोक्ता संख्या के जरिये प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं.

साथ ही मोबाइल ऐप और ऑनलाइन माध्यम से भी सुविधा उपलब्ध है. सौरभ चंद्रा ने कहा कि समय रहते ई-केवाईसी नहीं कराने पर जून के बाद कंज्यूमर्स को सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और ऑथोराइज्ड गैस एजेंसी से संपर्क कर आवश्यक जानकारी लेने की अपील की.

गैस की किल्लत से परेशान रहे लोग

पिछले दिनों बिहार के अलग-अलग जिलों से गैस की किल्लत और कालाबाजारी से जुड़े मामले सामने आए. गैस एजेंसियों के बाहर अभी भी लोगों की लंबी लाइन लग जा रही थी. वैशाली, छपरा, खगड़िया, किशनगंज समेत अन्य जिलों से एलपीजी सिलेंडर के आसानी से नहीं मिलने की खबरें आ रही थीं. ऐसी स्थिति में एलपीजी गैस कंज्यूमर्स को जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लेने की अपील की जा रही है ताकि किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े.

Also Read: दानापुर-बेंगलूरु और सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेनें अब 15 जुलाई तक चलेंगी, रूट में भी हुआ बदलाव

Previous article मुख्यमंत्री पर सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, प्रिंसिपल को रिटायरमेंट से पहले किया गया सस्पेंड
Next article अररिया में जमीन विवाद में दबंगों ने घर फूंका, फिर 60 वर्षीय बुजुर्ग का रेता गला, पूर्णिया GMCH में मौत से पसरा तनाव
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel