[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार ‘बिहार में आज झूठ और जुमलों की बरसात होगी’, पीएम मोदी के बिहार दौरे पर लालू-तेजस्वी का तंज

‘बिहार में आज झूठ और जुमलों की बरसात होगी’, पीएम मोदी के बिहार दौरे पर लालू-तेजस्वी का तंज

0
‘बिहार में आज झूठ और जुमलों की बरसात होगी’, पीएम मोदी के बिहार दौरे पर लालू-तेजस्वी का तंज
लालू यादव और नरेंद्र मोदी की तस्वीर (File)

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ा हमला बोला है. लालू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम के बिहार आगमन के साथ ही “झूठ और जुमलों की बरसात” होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी वर्ष में लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र सरकार योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का दिखावा कर रही है, लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलने वाला.

तेजस्वी का आरोप- चुनावी मैनेजमेंट के लिए आए हैं पीएम

तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “जब चुनाव करीब आते हैं, तब प्रधानमंत्री बिहार को याद करते हैं.” उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार को दो दशक हो गए, लेकिन अब भी राज्य साक्षरता, प्रति व्यक्ति आय और निवेश में सबसे पीछे है. बेरोजगारी और गरीबी में बिहार नंबर वन बना हुआ है. तेजस्वी ने कहा, “पीएम मोदी सिर्फ लिट्टी खाते हैं, मधुबनी पेंटिंग देखते हैं और छठी मैया की याद दिलाते हैं. लेकिन, बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं करते.”

चंपारण के वादे पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के पिछले चंपारण दौरे को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने वहां चीनी मिल चालू करने का वादा किया था और कहा था कि “अगली बार आएंगे तो यहीं चाय पिएंगे.” लेकिन आज तक बिहार के किसानों को कुछ नहीं मिला. उन्होंने पूछा, “आपने सवा लाख करोड़ के पैकेज का वादा किया था, उसका क्या हुआ?”

Also Read: पीएम मोदी की सभा से पहले भागलपुर बना सुरक्षा का किला, चप्पे-चप्पे पर पहरा, आसमान से भी रहेगी नजर

चुनाव से पहले ही क्यों याद आता है बिहार?

आरजेडी नेताओं ने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार बिहार के पलायन, किसान संकट और औद्योगिक विकास को लेकर क्या कर रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार आने का मकसद केवल चुनावी राजनीति करना है, न कि राज्य के वास्तविक मुद्दों का समाधान निकालना. तेजस्वी ने आगे कहा कि, “प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते हैं, तब सिर्फ जुमलेबाजी कर जनता को ठगने का काम करते हैं.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Share Market में भारी गिरावट, सेंसेक्स 567 अंक टूटा, निफ्टी 188 अंक फिसला
Next article JEE Main 2025 Paper 2: जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel