[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार लालू यादव के बर्थडे पर पढ़िए उनके कई मजेदार किस्से, जो आज भी लोगों को गुदगुदाते हैं

लालू यादव के बर्थडे पर पढ़िए उनके कई मजेदार किस्से, जो आज भी लोगों को गुदगुदाते हैं

0
लालू यादव के बर्थडे पर पढ़िए उनके कई मजेदार किस्से, जो आज भी लोगों को गुदगुदाते हैं
लालू यादव की फाइल फोटो

Lalu Yadav Birthday Special: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था. बिहार की राजनीति में लालू यादव एक ऐसा नाम हैं, जिनकी शैली, भाषण और हाजिरजवाबी आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है. उनके राजनीतिक जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जिन्हें लोग आज भी याद कर मुस्कुरा देते हैं.

जब संसद में पीएम बनने की इच्छा खुलकर बताई

यह किस्सा साल 2008 का है. उस समय केंद्र में यूपीए सरकार थी और लालू यादव रेल मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 22 जुलाई 2008 को लोकसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी.

भाषण के दौरान लालू यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री बनने की इच्छा किसे नहीं होती. उन्होंने कहा कि उनका भी मन पीएम बनने का करता है और दूसरे नेताओं का भी यही सपना होता है. लेकिन मुझे किसी तरह की जल्दबाजी नहीं है. बिना मेल बियाह, कनपट्टी ले सेनुर से कोई पीएम नहीं बनता.

अपने चुटीले अंदाज में उन्होंने कहा था कि बिना सही राजनीतिक परिस्थितियों के कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता. साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि देश में अभिजात्य वर्ग का जो वर्चस्व है, उसमें कोई दलित, पिछड़ा या फिर माइनारिटी का पीएम कैसे बन सकता है?

जार्ज फर्नांडीस पर भी ली थी मजेदार चुटकी

लालू यादव के भाषणों में राजनीतिक तंज और हास्य का मिश्रण हमेशा देखने को मिलता रहा है. रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने संसद में एक बार पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस पर भी मजेदार टिप्पणी की थी. उस दौरान एनडीए विपक्ष में था. भाषण के दौरान लालू यादव ने अटल बिहार वाजपेयी के शासनकाल में हुए पोखरण परमाणु विस्फोट पर सवाल उठाया.

जार्ज फर्नांडीस पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं जार्ज साहब आज वहां क्यों बैठे हैं. हमें उन्होंने ही समाजवाद का पाठ पढ़ाया. टीवी पर हमने गुप्ता जी को सुना. वह कह रहे थे हमें रोटी चाहिए. लगता है कि बेचारे अभी तक भूखे हैं. रोटी आसमान से नहीं, इन्फ्रास्ट्रक्चर से आएगा.

‘रोटी इंकलाब से नहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर से आएगी’

उन्होंने अपने भोजपुरिया अंदाज में आगे कहा कि गुप्ता जी, रोटी इंकलाब जिंदाबाद से नहीं, इन्फ्रास्ट्रक्चर से आएगा. एड़ी अलगा के भाषणबाजी करने से रोटी नहीं आने वाला है. इन्फ्रास्ट्रक्चर की जब भी बात आती है, कहीं मेधा पाटकर खड़ी हो जाती हैं, तो कहीं बहुगुणा जी अनशन करते हैं, कहीं एनजीओ आ जाते हैं. भाजपा का हाल पुतवो मीठ, भतरो मीठ जैसा है.

उन्होंने अपने खास ग्रामीण अंदाज में कई उदाहरण दिए और विपक्ष पर तंज भी कसा. यही शैली लालू यादव को दूसरे नेताओं से अलग पहचान दिलाती रही है.

Whatsapp Image 2026 06 11 At 08.52.30
अपने परिवार के साथ 79 वां जन्मदिन मनाते लालू यादव

आज भी चर्चा में रहते हैं लालू के भाषण

लालू यादव की राजनीति जितनी चर्चित रही, उतने ही मशहूर उनके भाषण भी रहे हैं. संसद हो या चुनावी मंच, उनकी बातों में हास्य, व्यंग्य और राजनीतिक संदेश का अनोखा मेल देखने को मिलता था. यही कारण है कि उनके कई पुराने भाषण और किस्से आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं.

Also Read: रिवॉल्वर, महंगी घड़ियां और करोड़ों की जमीन, जानिए RJD के MLC कैंडिडेट सुनील सिंह की संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा

Previous article Drishyam 3 Collection: 21वें दिन क्या हाल है ‘दृश्यम 3’ की कमाई का? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई सामने
Next article पूर्व PM चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष पर बक्सर में होगा भव्य समारोह, आयोजन समिति ने शुरू की तैयारियां
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel