[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Encounter: बिहार के कुख्यात लल्लन सिंह की पूरी ‘क्राइम कुंडली’, खून, लूट और दहशत की कहानी

Encounter: बिहार के कुख्यात लल्लन सिंह की पूरी ‘क्राइम कुंडली’, खून, लूट और दहशत की कहानी

0
Encounter: बिहार के कुख्यात लल्लन सिंह की पूरी ‘क्राइम कुंडली’, खून, लूट और दहशत की कहानी
कुख्यात लल्लन सिंह का फाइल फोटो

Lallan Encounter In UP: बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन आखिरकार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया. एक लाख रुपये का इनामी ललन सिंह पिछले करीब एक दशक से बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसने पुलिसकर्मियों की हत्या, सरकारी हथियारों की लूट, बैंक डकैती और कैश वैन लूट जैसी कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया था.

दारोगा को गोली मारकर लूटी थी सरकारी पिस्टल

Image 24 1
एनकाउंटर के बाद हथियार उठाता अपराधी, फोटो- एआई

8 नवंबर 2022 को वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा अजय यादव को ललन सिंह और उसके भाइयों रजनीश व मनीष ने गोली मार दी थी. आरोपियों ने दरोगा की सरकारी पिस्टल, कारतूस, मोबाइल और पर्स लूट लिया था.

गंभीर रूप से घायल दरोगा अजय यादव खून से लथपथ हालत में खुद अस्पताल पहुंचे थे, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी जान बचाई गई थी. इस घटना ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी.

यह भी पढे़ं: Bihar Criminal Encounter: बिहार का कुख्यात लल्लन UP के सहारनपुर में ढेर, दारोगा को उतारा था मौत के घाट

दो भाई पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके थे

दरोगा पर हमले के 12 दिन बाद 21 नवंबर 2022 को वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस एनकाउंटर में ललन सिंह के दोनों भाई रजनीश और मनीष मारे गए थे.

हालांकि ललन सिंह उस समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. बाद में पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से लूटी गई सरकारी पिस्टल भी बरामद की थी.

यह भी पढे़ं: BPSC रिजल्ट: अमेरिकी कंपनी में 18 लाख की नौकरी छोड़ बना DySP, बेतिया के अभिनव की सक्सेस स्टोरी

हत्या और डकैती का लंबा रिकॉर्ड

Image 25 1
आरोपी की क्राइम कुंडली, फोटो- एआई

ललन सिंह का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा रहा है. वर्ष 2016 में उसने नालंदा में एएसआई भुवनेश्वर सिंह को गोली मारकर सरकारी रिवॉल्वर लूट ली थी.

इसके बाद पटना में एएसआई सुरेश ठाकुर और एएसआई आरआर चौधरी की हत्या कर उनकी सरकारी पिस्टल लूटने के मामले भी उसके नाम दर्ज हुए.

वर्ष 2017 में नालंदा में कैश वैन लूट के दौरान दो लोगों की हत्या और करीब 20 लाख रुपये की लूट का आरोप भी उस पर लगा. इसी साल पटना में बैंक कैश ले जा रहे कर्मचारियों पर हमले में तीन लोगों की हत्या कर लगभग 60 लाख रुपये लूटने के मामले में भी वह वांछित रहा.

यह भी पढे़ं: Bihar Red Light Area Raid: कोठे पर डांस के साथ छलक रहे थे जाम, पुलिस की रेड में तीन नर्तकियों संग एक ग्राहक गिरफ्तार

चंदौली हत्याकांड में भी था आरोपी

1 नवंबर 2022 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में लालबाबू चौहान की गोली मारकर हत्या कर उनकी बाइक लूट ली गई थी. इस मामले में भी ललन सिंह वांछित था.

इसी वजह से वाराणसी पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

सहारनपुर में खत्म हुआ आतंक का सफर

लगातार फरार चल रहे ललन सिंह को शनिवार देर रात सहारनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया. पुलिस का मानना है कि उसके मारे जाने से कई पुराने मामलों की गुत्थियां सुलझाने और उसके आपराधिक नेटवर्क का खुलासा करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढे़ं: Darbhanga Airport Night Landing: जल्द शुरू हो सकती है नाइट लैंडिंग, कोहरे में नहीं होगी परेशानी

Previous article ओवरलोड वाहनों पर नहीं लग रही लगाम, क्षमता से अधिक माल लेकर सड़कों पर दौड़ रहे वाहन
Next article Viral Video: भारत के इस राज्य में दिखा रहस्यमयी घुमावदार तूफान, टॉरनेडो समझ डरने लगे लोग
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel