[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय ट्रेन से कटकर युवक की मौत

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

0
ट्रेन से कटकर युवक की मौत

चानन. किऊल-झाझा रेलखंड के मननपुर स्टेशन एवं भलुई हॉट के बीच शुक्रवार की अहले सुबह एक 26 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी. युवक की पहचान मननपुर बस्ती निवासी स्व बिसो यादव के पुत्र मिंटू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मिंटू कुमार अपने घर से तीन दिनों से लापता था. गुरुवार को वह अपने घर वापस लौटा था. वहीं शुक्रवार की अहले सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर डाउन लाइन पर क्षत-विक्षत हालत मिला. मिंटू के शव के रेलवे ट्रैक पर होने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली कि आनन-फानन शव को उठा कर दाह संस्कार कर दिया गया. बताते चलें कि इसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी. मृतक का इलाज रांची में चल रहा था और ज्यादा गर्मी पड़ने से दवा खाने के बाद भी हमेशा तनाव में रह रहा था. ठंड में वह ठीक-ठाक रहा करता था. गर्मी ज्यादा होने पर उसकी तबीयत बिगड़ जाती थी. खबर सुनकर परिजनों का बुरा हाल था. घर में मातमी सन्नाटा पसरा है. मृतक अपने पीछे दो बेटी एवं पुत्र को छोड़ गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहने से रात में घर से निकल कर कोई भी गांव चला जाता था. इसी दौरान रेलवे ट्रैक क्रॉस करने से ट्रेन के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी. ————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel