[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय संसार पोखर मुहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संसार पोखर मुहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
संसार पोखर मुहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रतिनिधि, लखीसराय. कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 के संसार पोखर मुहल्ला में रविवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है. जानकारी के अनुसार, जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हुसैनी गांव निवासी बालेश्वर मोदी के 28 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार वार्ड नंबर 19 में किराये के एक मकान में रहता था. रविवार की सुबह आठ बजे मुहल्ले के लोगों ने उसे फांसी पर झूलते देखा. इसके बाद कवैया थाना की पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया. इससे पूर्व मृतक के परिजनों को घटना की सूचना पुलिस के द्वारा दी गयी. मृत युवक शादीशुदा युवक बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मृत युवक की पत्नी अपने मायके झारखंड के बोकारो गयी हुई थी. मृत युवक जब अपनी पत्नी को लाने बोकारो गया था तो पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया था. फिलहाल, संतोष की आत्महत्या को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन दिये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel