परमात्मा को याद करने पर भगवान स्वयं करते हैं रक्षा

प्रखंड के मननपुर गांव में शिव पार्वती प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया

By Rajeev Murarai Sinha Sinha | February 14, 2026 10:47 PM

चानन.

प्रखंड के मननपुर गांव में शिव पार्वती प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें कथा वाचक रवि शंकर जी महाराज द्वारा भागवत कथा किया जा रहा है. शनिवार को कथा वाचक भक्त प्रह्राद के जीवनी पर प्रकाश डाला गया. वाचक ने कहा कि भक्त प्रह्राद उनके पिता हिरण्यकशिपु राम नाम छुड़वाने को लेकर भक्त प्रह्राद को कई प्रकार के यातनाएं दी, परंतु वह अपना उद्देश्य नहीं बदला भक्त प्रह्लाद दृढ़ रहा तो परमात्मा ने उनकी रक्षा हमेशा करता रहा. प्रह्लाद को अक्षर ज्ञान के लिए शहर से बाहर पाठशाला में भेजा गया, जहां दो आचार्य साना और मुर्का द्वारा पढ़ाया जा रहा था. हिरण्यकशिपु अपने पूरे राज्य में आदेश जारी कर दिया गया था कि राम नाम का जब कोई नहीं करेगा, सिर्फ मेरा ही नाम लेगा नहीं तो उसे सजा दी जायेगी. रवि शंकर महाराज जी द्वारा प्रह्लाद जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया. उनके द्वारा बताया गया परमात्मा सभी के दिलों में वास करते हैं, जो भी सच्चे दिल से परमात्मा को याद किया है, उनकी रक्षा भगवान स्वयं करते हैं, जैसे कि भक्त प्रह्लाद की रक्षा भगवान स्वयं किया था. इसलिए भगवान की भजन करो, उनके गुणगान करें, तभी मानव जीवन आपका सफल हो सकता है. मौके पर श्रद्धालुओं में नीरज कुमार सिंह, जानकी यादव, गणेश रजक, गिरिजा यादव, राणा सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिवनंदन बिंद, नगीना यादव, संजीत सिंह, संजय पंडित, मुन्नी मालाकार, सत्यनारायण सिंह, राजेंद्र पंडित, परमेश्वर यादव सहित अन्य श्रद्धालु गण उपस्थित थे.