सदर अस्पताल में सोमवार का रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा

Sadar Hospital OPD : लखीसराय सदर अस्पताल में सोमवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं की ड्यूटी सूची जारी कर दी गई है. अस्पताल पहुंचने से पहले जान लें किस विभाग में कौन चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे.

By Pintu Pranav | July 6, 2026 9:16 AM

लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट

Sadar Hospital OPD : लखीसराय सदर अस्पताल प्रशासन ने सोमवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने बताया कि सुबह की ओपीडी निर्धारित समय पर संचालित होगी, जबकि शाम में भी इवनिंग ओपीडी के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जाएगा. इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेगी.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा

सोमवार को जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. राज अभय और डॉ. विकास कुमार झा मरीजों का उपचार करेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार सेवाएं देंगे. वहीं इवनिंग जनरल ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी, जिसमें डॉ. निशांत निराला मरीजों को देखेंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. गायनी ओपीडी में पूरे दिन डॉ. कुमार अमित मरीजों का इलाज करेंगे.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती

अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. सुधांशु कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. संगीता राय मरीजों की देखभाल करेंगी. रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. तीर्था मांझी आईपीडी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी सेवा

Sadar Hospital OPD : इमरजेंसी विभाग में पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. मो. शाहिद वसीम, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अवधेश कुमार तथा तीसरी पाली रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. अमरेश कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी.

पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू की भी हुई व्यवस्था

पीडिया ओपीडी में सोमवार को डॉ. पवन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक हरदीप बागेड़िया तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. सत्यम कुमार नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए तैनात रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचने की अपील की है.

Also Read: मानसून फिर हुआ सुस्त, बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब होगी झमाझम बारिश