[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दोपहर में बारिश और गर्जना के आसार

आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दोपहर में बारिश और गर्जना के आसार

0
आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दोपहर में बारिश और गर्जना के आसार
आसमान में निकली हल्की धूप

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट: मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. शनिवार को दोपहर के समय बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है. हालांकि सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादल छा जाएंगे. पहले गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी और फिर दोपहर बाद तेज बौछारें पड़ने की उम्मीद है.

तापमान और हवा की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. राहत की बात यह है कि पिछले दिनों के मुकाबले शनिवार को आंधी की गति में थोड़ी कमी आने के संकेत हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम का यह बदला हुआ स्वरूप आगामी 10 मई तक जारी रह सकता है.

किसानों और आम लोगों के लिए चेतावनी

बिन मौसम हो रही इस बारिश और आंधी-तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर निम्नलिखित सलाह जारी की है:

  • किसानों के लिए: कटी हुई फसलों को भीगने से बचाने के लिए खलिहान में सुरक्षित ढक कर रखें.
  • आम जन के लिए: घर से बाहर निकलते समय रेनकोट या छाता साथ जरूर रखें.
  • वज्रपात से बचाव: बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और टीन शेड से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.

लगातार हो रहे इस मौसमी बदलाव से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और जान-माल की क्षति की आशंका बनी हुई है. मौसम विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है.

Previous article Madhepura, पति परदेस में, घर चलाने साइकिल पर सिलेंडर लेने निकली महिला
Next article Katihar, आज का ओपीडी, सदर अस्पताल में OPD व इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर जारी
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel