[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय दिन में झुलसाएगी गर्मी, शाम की बारिश दे सकती है राहत

दिन में झुलसाएगी गर्मी, शाम की बारिश दे सकती है राहत

0
दिन में झुलसाएगी गर्मी, शाम की बारिश दे सकती है राहत
आसमान में तेज धूप खिली हुई

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Weather Update: लखीसराय में रविवार को मौसम लोगों की परीक्षा लेने वाला है. सुबह बादलों की आवाजाही के बावजूद दोपहर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर सकती है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है. हालांकि राहत की खबर यह है कि शाम के बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

शाम के बाद बदल सकता है मौसम

पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा. शाम पांच बजे के बाद गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की 65 प्रतिशत संभावना जताई गई है. इस दौरान 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.बारिश होने की स्थिति में तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है बारिश

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि संभावित बारिश का लाभ उठाकर धान रोपनी का कार्य शुरू करें. जिन किसानों की नर्सरी तैयार हो चुकी है, वे खेतों में रोपाई शुरू कर सकते हैं. साथ ही खेतों में वर्षा जल को संरक्षित रखने की व्यवस्था करने की भी सलाह दी गई है.

सब्जी उत्पादक किसानों को जलजमाव से बचाव के लिए खेतों में निकासी की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 22 जून को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 23 जून को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि 26 जून को जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. 20 से 24 जून के बीच रुक-रुक कर बारिश होने से गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है.

ALSO READ: जहां राजा दशरथ ने कराया था पुत्रेष्टि यज्ञ, भगवान राम का हुआ था मुंडन संस्कार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel