[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय अधूरे नाले और अतिक्रमण से शहर बेहाल, जलजमाव और कीचड़ बनी सबसे बड़ी समस्या

अधूरे नाले और अतिक्रमण से शहर बेहाल, जलजमाव और कीचड़ बनी सबसे बड़ी समस्या

0
अधूरे नाले और अतिक्रमण से शहर बेहाल, जलजमाव और कीचड़ बनी सबसे बड़ी समस्या
वार्ड तीन में जलजमाव

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Waterlogging : लखीसराय शहर में जलजमाव और कीचड़ की समस्या का मुख्य कारण अधूरे नाले का निर्माण और मनसिंहा पइन पर बढ़ता अतिक्रमण बन गया है. नई बाजार से पुरानी बाजार तक कई वार्डों में हल्की बारिश के बाद ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और लोगों के घरों तक पानी पहुंच जाता है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अधूरी योजनाएं और जल निकासी व्यवस्था की कमी से हर वर्ष लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कई वार्डों में बारिश के बाद बिगड़ जाते हैं हालात

वार्ड संख्या दो से पांच तक बारिश होने के बाद सड़कों और मोहल्लों का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर जाता है. वार्ड संख्या दो में एनएच-80 बड़हिया रोड के उत्तरी हिस्से में आरसीसी नाला निर्माण की योजना पटना भेजी गई है, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिलने से भोला टोला के लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है.वार्ड पार्षद पार्वती देवी ने कहा कि आरसीसी नाला योजना को मंजूरी नहीं मिलना शहर के विकास के लिए अच्छा संकेत नहीं है. वहीं वार्ड संख्या चार और पांच में नाला बनने के बावजूद कल्वर्ट का निर्माण नहीं होने से जल निकासी बाधित है.

अतिक्रमण से बाधित हो रही जल निकासी

Waterlogging : वार्ड संख्या छह में खेतों में सालभर पानी जमा रहने से खेती प्रभावित हो रही है. वार्ड संख्या नौ के पश्चिमी कार्यानंद नगर में बारिश के दौरान नाले का पानी सड़क पर बहने लगता है, जिससे लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है.पूर्व वार्ड पार्षद पति अरुण ठाकुर ने बताया कि केएसएस कॉलेज से प्रभात चौक तक नाले पर अतिक्रमण होने के कारण उसकी पूरी तरह सफाई नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान फिर जलजमाव की समस्या सामने आएगी.

मनसिंहा पइन बना बड़ी चुनौती

नया बाजार के वार्ड संख्या 17 और 31 में मनसिंहा पइन पर अतिक्रमण के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पाता. वार्ड पार्षद हीरा साव ने कहा कि पइन जाम रहने से जल निकासी पूरी तरह प्रभावित हो रही है.नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि मानसून से पहले नालों की उड़ाही कराई गई है. जहां अतिक्रमण था, वहां हटाकर नाले की सफाई भी कराई गई है.

ALSO READ: लखीसराय में आज छाए रहेंगे बादल, दोपहर में तेज बारिश के आसार, किसानों को जारी हुई सलाह

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel