[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय किऊल नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने यज्ञ पर लगाई रोक लेकिन जान जोखिम में डाल पहुंच रहे श्रद्धालु

किऊल नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने यज्ञ पर लगाई रोक लेकिन जान जोखिम में डाल पहुंच रहे श्रद्धालु

0
किऊल नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने यज्ञ पर लगाई रोक लेकिन जान जोखिम में डाल पहुंच रहे श्रद्धालु
जान जोखिम में डाल नदी पार करते श्रद्धालु

लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट: किऊल नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और पानी की तेज धार को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से सूर्य नारायण घाट पर चल रहे यज्ञ पर रोक लगा दी है. एसडीओ प्रभाकर कुमार के आदेश पर अंचलाधिकारी अजय राठौर और स्थानीय थानाध्यक्ष ने यज्ञ स्थल को बंद करा दिया है. हालांकि, प्रशासनिक सख्ती और नदी के उफान के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ रही है और लोग जान जोखिम में डालकर पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.

डैम से पानी छोड़े जाने के कारण बढ़ा जलस्तर

बताया जा रहा है कि जमुई स्थित डैम से शुक्रवार की दोपहर और रात को पानी छोड़े जाने के कारण किऊल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है. अमूमन वैशाख के महीने में जहां नदी सूखी रहती थी, वहां इस समय पानी की तेज धार बह रही है. नदी में पानी बढ़ने के कारण यज्ञ स्थल तक जाने वाला कच्चा रास्ता पहले ही टूट चुका है, जिससे वहां से पानी का तेज बहाव हो रहा है.

प्रशासन की बैरिकेडिंग के बाद भी नदी पार कर रहे श्रद्धालु

प्रशासन ने खतरे को देखते हुए यज्ञ स्थल की घेराबंदी (बैरिकेडिंग) कर दी है, लेकिन श्रद्धालु रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. लोग नदी की तेज धार के बीच पैदल ही पानी पार कर यज्ञ मंडप तक पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं का मानना है कि यह भगवान की ओर से ली जा रही एक परीक्षा है, जिसे वे अपनी श्रद्धा से पार करेंगे. कई श्रद्धालु इसे चमत्कार मान रहे हैं कि वैशाख की गर्मी में नदी में धूल उड़ने के बजाय पानी की लहरें उठ रही हैं.

सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

अनुमंडलाधिकारी (एसडीओ) प्रभाकर कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यज्ञ स्थल और सूर्य नारायण घाट पर अंचलाधिकारी सहित पुलिस बल की तैनाती कर दी है. थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लोगों को नदी पार करने से रोका जाए. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और उफनती नदी में प्रवेश न करें, क्योंकि पानी का स्तर किसी भी समय और बढ़ सकता है.

Previous article दाउदनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इन कांडों में फरार 3 कुख्यात को किया गिरफ्तार
Next article तेज हवा में घर पर गिरा विशाल पेड़: बड़ा हादसा टला, मकान क्षतिग्रस्त
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel