[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय पांच वर्षों से फरार वांछित नक्सली गिरफ्तार

पांच वर्षों से फरार वांछित नक्सली गिरफ्तार

0
पांच वर्षों से फरार वांछित नक्सली गिरफ्तार

लखीसराय. एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना पर एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स को पांच वर्षों से फरार एक वांछित नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. इस छापामारी अभियान के दौरान एसटीएफ, एसएसबी एवं जिला पुलिस बल शामिल थे. एएसपी अभियान ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर शुक्रवार की रात कजरा थाना क्षेत्र के बरमसिया जंगल से संदिग्ध अवस्था में भाग रहे सक्रिय नक्सली कजरा थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी गरभू कोड़ा के पुत्र प्रकाश कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के उपरांत नक्सली को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. प्रकाश कोड़ा पिछले पांच वर्षों से नक्सल कांड में फरार चल रहा था. यह सक्रिय नक्सली टुनटुन कोड़ा का सहयोगी रहा है, जो नक्सलियों को आधारभूत व खाने-पीने की सामग्रियों को जुटाने और नक्सलियों तक पहुंचाने का काम करने के साथ-साथ पुलिस, सुरक्षा बलों के मूवमेंट की खबर को भी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाया करता था. इसपर कजरा थाना कांड संख्या 98/20 के तहत मामला दर्ज था. इसमें पूर्व से ही जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना नौवाडीह तेतरिया गांव का सुनील साव के पुत्र मोनू कुमार बरमसिया जंगल से गिरफ्तार हुआ था तथा सर्च के दौरान गोली, बारूद, विस्फोटक, नक्सली रसीद आदि सामान बरामद हुआ था. उस दौरान यह बच निकलने में सफल रहा था, लेकिन इसके विरुद्ध मामला दर्ज था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel