चित्रांकन प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

प्रखंड के प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सूर्यगढ़ा में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया.

By Rajeev Murarai Sinha Sinha | September 11, 2025 6:27 PM

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सूर्यगढ़ा में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया. विद्यालय के प्रभारी प्रधान संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने एवं इसे लेकर व्यापक प्रचार प्रसार हेतु स्कूली छात्रों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ताकि शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके. प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के मतदाता ब्रांड एंबेसडर शिक्षक प्रेम रंजन कुमार एवं कला शिक्षक ललन कुमार की देखरेख में हुआ. इस प्रतियोगिता में नवमी कक्षा से 12वीं कक्षा तक कि छात्रों ने भागीदारी निभायी. छात्रों ने चित्र प्रदर्शनी द्वारा अपने घर परिवार एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की कसम खायी. यहां पहले मतदान फिर जलपान नारा बुलंद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है