अज्ञात लोगों ने बाइक चालक के साथ की मारपीट

अज्ञात लोगों ने बाइक चालक के साथ की मारपीट

By Prabhat Khabar News Desk | May 14, 2024 9:23 PM

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत हलसी दरगाह के समीप तीन अज्ञात लोगों के द्वारा एक बाइक चालक के साथ मारपीट घायल कर दिया. घायल बाइक चालक कि पहचान अरमां बंशीपुर निवासी मोगल साव के 20 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई. वहीं घायल व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि वे लखीसराय से कुछ सामान खरीदकर साढमाफ लेकर जा रहे थे, इसी दौरान कही पर उसके सामान एक अन्य बाइक में सट गया होगा. इसी को लेकर उसे रोकाकर पीटने लगा. घायल ने बताया कि वह मारपीट करने वाला व्यक्ति हरा रंग के ग्लैमर बाइक पर तीन लोग सवार था, जिसको वे पहचान नहीं सके. वहीं घायल को ग्रामीण के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लाया गया, जहां चिकित्स कृष्णमुति द्वारा प्राथमिक उपचार करके बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है