[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय दो तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

दो तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

0
दो तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

लखीसराय.

उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्करों और सात को पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल नदी क्षेत्र में छापेमारी कर 93.750 लीटर शराब बरामद की गयी है, हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. वहीं चानन थाना क्षेत्र के मानपुर में पुलिस ने दो मुख्य तस्करों को दबोचा. पकड़े गये आरोपितों की पहचान लाखोचक निवासी राजेश यादव और बन्नूबगीचा निवासी अनिल कुमार के रूप में है. इनके पास से 105 लीटर शराब और एक बाइक बरामद की गयी है. बताया कि जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र बड़हिया और वाहापुल में पुलिस ने कुल सात लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में जमुई के प्रशांत कुमार, शुभम कुमार, राम रंजन कुमार, लखीसराय के रौशन कुमार, नालंदा के राहुल कुमार, बोकारो के अभिनव कुमार और बड़हिया के रंजीत कुमार शामिल हैं. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel