[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय छापेमारी में दो तस्कर व 12 शराबी किये गये गिरफ्तार

छापेमारी में दो तस्कर व 12 शराबी किये गये गिरफ्तार

0
छापेमारी में दो तस्कर व 12 शराबी किये गये गिरफ्तार

लखीसराय. जिला उत्पाद पुलिस ने रविवार देर रात से सोमवार की सुबह तक जिले के विभिन्न क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्कर व शराबियों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई में एक बाइक जब्त कर दो तस्कर व 12 शराबियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान देशी-विदेशी शराब भी बरामद की है. उत्पाद सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के जमुई मोड़ से तेतरहाट थाना क्षेत्र के सतसंडा गांव निवासी श्याम किशोर सिंह के पुत्र दिलीप कुमार सिंह, मुकना मोड़ से वार्ड संख्या 29 नया टोला निवासी गणेश पंडित के पुत्र राजभारती पंडित, बंगाली पासवान के पुत्र शंकर पासवान, हलसी थाना क्षेत्र के हलसी बाजार से स्थानीय निवासी स्व बालेश्वर राम के पुत्र अरुण कुमार राम, मानपुर गांव से बघौर गांव निवासी मंजू राम के पुत्र चंदन राम, महेश मांझी के पुत्र चंदन मांझी, रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव निवासी स्व कामता प्रसाद के पुत्र लाल बहादुर प्रसाद, भोला प्रसाद के पुत्र सतीश कुमार, सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के धनौरी गांव से स्थानीय नवाबगंज गांव निवासी धनेश्वर ठाकुर के पुत्र आनंद कुमार, चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव से स्थानीय निवासी अजय महतो के पुत्र अमित कुमार, जागो साह के पुत्र जुल्मी साह, राज कपूर मंडल के पुत्र कार्तिक कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जबकि टाउन थाना क्षेत्र के भोला टोला मोड़ से स्थानीय निवासी कपिल पासवान के पुत्र विजय पासवान एवं बाइपास धर्मरायचक मोड़ के निकट से स्थानीय नया टोला पुरानी बाजार निवासी सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र विश्वजीत कुमार को बाइक सहित 750 एमएल विदेशी शराब के साथ शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. सभी के विरूद्ध उत्पाद थाना लखीसराय में मामला दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel