[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

0
ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

पीरीबाजार. किऊल-जमालपुर रेलखंड के बीच शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कट कर दो लोगों की मौत हो गयी. बता दें कि अभयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के समीप रेलवे ट्रैक पर सुबह-सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गयी. जिसके बाद इसकी सूचना रेल जीआरपी को दी गयी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमालपुर भेज दिया. वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के ही खैरा के पास सुबह तीन दोस्त रेलवे ट्रैक पर घूमने निकले थे, तभी अचानक ट्रेन आ गयी. इसमें एक 18 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है. वहीं ंमामले को लेकर रेल जीआरपी जमालपुर के थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि अभयपुर रेलवे स्टेशन पर शव की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. हालांकि अभी तक उस शव की पहचान नहीं हो पायी है. वहीं खैरा के पास हुई घटना को लेकर उन्होंने कहा कि हमें मेमो प्राप्त नहीं हुआ है, न ही कोई सूचना मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel