[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय उत्पाद टीम ने दो शराब तस्कर व 11 शराबियों को किया गिरफ्तार

उत्पाद टीम ने दो शराब तस्कर व 11 शराबियों को किया गिरफ्तार

0
उत्पाद टीम ने दो शराब तस्कर व 11 शराबियों को किया गिरफ्तार

लखीसराय. मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. शनिवार की संध्या से रविवार की सुबह तक अभियान में पुलिस ने दो शराब तस्कर सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान चुलाई शराब भी बरामद की है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के हलसी गांव से स्व. अर्जुन चौधरी के पुत्र गोलू चौधरी को 0.750 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं, कवैय्या थाना क्षेत्र के केनरा बैंक के पीछे मां कैलाश नगर से बासुदेव साव के पुत्र प्रमोद कुमार को 1.2 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया. प्रमोद शराब बेचने के साथ-साथ खुद भी नशे की हालत में था. वहीं इसी क्षेत्र से संजीव कुमार उर्फ संजू साव को भी शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन से संजय यादव और सागर कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा खगौर से आकाश कुमार, सुबोध कुमार, मुंगेर निवासी बबलू चौधरी और लखीसराय के मो. मुर्तजा को नशे की हालत में दबोचा गया. जबकि बड़हिया थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में वैशाली जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये लोगों में चंदन कुमार, चिंटू कुमार, राजा कुमार उर्फ राहुल कुमार और गौरी शंकर कुमार शामिल हैं. जो वैशाली के लालगंज, हाजीपुर और फरताहा थाना क्षेत्रों के निवासी हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel