[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय पीरी बाजार में दुकानदारों की मनमानी से रोज लग रहा जाम, सड़क पर लोडिंग-अनलोडिंग बनी बड़ी समस्या

पीरी बाजार में दुकानदारों की मनमानी से रोज लग रहा जाम, सड़क पर लोडिंग-अनलोडिंग बनी बड़ी समस्या

0
पीरी बाजार में दुकानदारों की मनमानी से रोज लग रहा जाम, सड़क पर लोडिंग-अनलोडिंग बनी बड़ी समस्या
पीरी बाजार में जाम का हाल

पीरी बाजार (लखीसराय) से रविराज आनंद की रिपोर्ट

Traffic Jam: लखीसराय जिले के पीरी बाजार में मुख्य सड़क पर लोडिंग-अनलोडिंग का अनियंत्रित सिलसिला यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. दुकानदार खुलेआम सड़क पर मालवाहक वाहन खड़े कर सामान उतार रहे हैं, जिससे प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को उठानी पड़ रही है.

मुख्य सड़क बनी अस्थायी गोदाम

स्थानीय लोगों का कहना है कि पीरी बाजार की सड़क पहले से ही संकरी है. इसके बावजूद दुकानदार मुख्य सड़क पर ही ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन खड़े कर घंटों तक सामान उतारते रहते हैं. इससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है और वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है.पीक आवर के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं. जाम में दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी फंस जाती हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है.

ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश या लोडिंग-अनलोडिंग के लिए कोई निर्धारित समय नहीं है. दुकानदार अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय सड़क पर वाहन खड़े कर सामान उतारने लगते हैं. इससे पूरे बाजार की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

प्रशासनिक कार्रवाई की मांग

Traffic Jam: समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है. इस संबंध में पीरी बाजार थाना अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने कहा कि मामले को देखा जाएगा. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से दुकानदारों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने रखी ये मांग

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य बाजार में लोडिंग-अनलोडिंग के लिए निश्चित समय निर्धारित किया जाए. साथ ही सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में सुचारु यातायात व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके.

ALSO READ: अधूरे नाले और अतिक्रमण से शहर बेहाल, जलजमाव और कीचड़ बनी सबसे बड़ी समस्या

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel