दो महिला सहित तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, नौ शराबी भी धराये

लखीसराय जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में उत्पाद थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर देसी शराब, जावा महुआ घोल और शराब कारोबार से जुड़े आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की. अभियान के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की गई और कई लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया.

By Rajeev Murarai Sinha Sinha | June 10, 2026 5:28 PM

लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर की गयी छापेमारी में शराब के साथ दो महिला सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान नौ पियक्कड़ भी पुलिस के हत्थे चढ़े, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि अमहरा थाना क्षेत्र के कछियाना वार्ड नंबर आठ से गारहो महतो के पुत्र बालक महतो को आठ लीटर देसी शराब व 33 किलो जावा महुआ घोल के साथ गिरफ्तार किया गया, वहीं हलसी थाना क्षेत्र के मुसहरी से सुनील मांझी की पत्नी गीता देवी को चार लीटर तथा कजरा के श्रीघना से अनिल मांझी की पत्नी चंपा देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया.

इसके अलावा श्रीघना के बघु यादव के पुत्र मन्नु कुमार, शिवडीह निवासी दशरथ राम के पुत्र राजू कुमार, हलसी करुणमाचक से टेका बिंद के पुत्र आनंदी बिंद, ककरौरी से उन्नीस बिंद के पुत्र रामाशीष बिंद तथा बड़हिया से रमेश सिंह के पुत्र राकेश सिंह, दुर्गा राम के पुत्र कन्हैया राम, विनोदानंद झा के पुत्र आदित्य कुमार, मनोहर राम के पुत्र रोहित कुमार व मुक्तिनाथ पांडेय के पुत्र सुरेंद्र पांडेय को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.