[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना, शोर मचने पर मोबाइल लेकर फरार

एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना, शोर मचने पर मोबाइल लेकर फरार

0
एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना, शोर मचने पर मोबाइल लेकर फरार

बड़हिया. नगर के वार्ड संख्या एक स्थित श्रीकंठ टोला में सोमवार की देर रात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी. चोरों ने राजेंद्र सिंह, विजय शंकर सिंह व मुकेश कुमार के सटे हुए घरों में छत के रास्ते प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. हालांकि, घर के एक बच्चे की सूझबूझ व शोर मचाने के कारण चोर बड़ी घटना को अंजाम देने में असफल रहा. केवल मोबाइल फोन लेकर भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले राजेंद्र सिंह के घर में घुसा. वहां से एक एंड्रॉयड मोबाइल उड़ा लिया. इसके बाद वह विजय शंकर सिंह के घर में दाखिल हुआ, जहां उसे चांदी की एक कटोरी मिली, लेकिन शायद वह उसे पहचान नहीं पाया व वहीं फेंक दिया. अंत में चोर छज्जे के रास्ते मुकेश कुमार के घर में घुसा. वहां से तीन कीमती एंड्रॉयड मोबाइल लेकर चंपत हो गया. चोरी गए फोनों में एक हाल ही में खरीदा गया सैमसंग का महंगा सेट भी शामिल है. चोरी के दौरान मुकेश कुमार के घर के एक बच्चे की अचानक नींद खुल गयी. उसने घर के भीतर एक संदिग्ध को देखा. जैसे ही उसे आभास हुआ कि वह बाहरी व्यक्ति है, उसने ‘चोर-चोर’ का शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनते ही चोर छत व सीढ़ी के रास्ते नीचे कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. परिजनों ने जब चोरी गए मोबाइल पर कॉल किया, तो चोर ने घबराहट में कुछ पल के लिए फोन रिसीव भी किया, लेकिन तुरंत बाद सभी फोन स्विच ऑफ कर दिए गए. मंगलवार की सुबह घर के बाहर से एक लावारिस सैंडल बरामद हुई है, जो संभवतः चोर की ही है. पीड़ितों के अनुसार, चोर काले रंग का था, जिसके बाल घुंघराले व हल्की दाढ़ी थी. वह भगवा रंग का गमछा, नीले रंग का जैकेट व ब्लू जींस पहने हुए था. रात में ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन उस समय सैंडल पर किसी की नजर नहीं पड़ी थी. घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों के बयान व हुलिए के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से वार्ड के ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel