[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय प्रथम चरण के जनगणना को लेकर शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण

प्रथम चरण के जनगणना को लेकर शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण

0
प्रथम चरण के जनगणना को लेकर शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण

हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय हलसी में सोमवार को प्रथम चरण के जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. कार्यक्रम 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा. इसका शुभारंभ बीडीओ अर्पित आनंद ने किया. मास्टर ट्रेनर डॉ निशा कुमारी, शिक्षक मिथिलेश कुमार, सुमन कुमार, सच्चिदानंद द्वारा प्रशिक्षण में दिया जा रहा है. वहीं मास्टर ट्रेनर डॉ निशा कुमारी ने बताया कि तीन बैच में प्रशिक्षण देना है. जिसमें प्रथम बैच 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कुल 94 शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. द्वितीय बैच 15 अप्रैल से 18 अप्रैल एवं तृतीय बैच 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक दिया जायेगा. बीडीओ अर्पित आनंद ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. इसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति व आधारभूत संरचनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त होती है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करने व फील्ड में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि मकान सूचीकरण, परिवारों का विवरण संकलन, डिजिटल उपकरणों के उपयोग व डेटा की शुद्धता बनाये रखने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही गणना कार्य के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों व उनके समाधान पर भी चर्चा की गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel