[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय लूट की साजिश रच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

लूट की साजिश रच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

0
लूट की साजिश रच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

पुलिस से बचकर भागने के दौरान घायल हुए दो बदमाश, खदेड़कर बाईपास के पास दबोचा

लखीसराय. टाउन थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा व एक ग्लैमर बाइक बरामद की है. शनिवार को टाउन थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ शिवम कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि चितरंजन रोड (वार्ड संख्या 12) स्थित नया टोला निवासी शिव नरेश प्रसाद के पुत्र अमित कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि तीन बदमाशों ने उनके साथ आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है व बाइक से फरार हो गए हैं. सूचना मिलते ही एसपी ने जिले के सभी थानों को अलर्ट करते हुए नाकेबंदी का निर्देश दिया. एसपी के निर्देश पर टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी के नेतृत्व में एसआई रवि कुमार, सौरभ कुमार व मो तैयब की टीम ने बदमाशों का पीछा शुरू किया. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बाईपास के समीप तीनों बदमाशों को खदेड़कर दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान थाना चौक निवासी ओम प्रकाश सिंह के पुत्र आकाश कुमार उर्फ बौआ सिंह, कार्यानंद नगर निवासी बृज किशोर सिन्हा के पुत्र सुमित कुमार उर्फ विक्की लाला और नया टोला निवासी आनंदी सिंह के पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के दौरान अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली. भागने की आपाधापी में अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से उनके अपने ही साथी अजय सिंह की हथेली जख्मी हो गयी. वहीं, पुलिस के डर से भागने के दौरान गिरने से आकाश कुमार का पैर टूट गया. पुलिस ने मानवीय आधार पर पहले तीनों का इलाज कराया. इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया. एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पुराना इतिहास खंगाला जा रहा है. बरामद पिस्टल व कारतूस से यह स्पष्ट है कि ये किसी बड़ी घटना की फिराक में थे. पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित गंभीर अपराध को टाल दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel